आईओए ने एमपीएल को बनाया मुख्य प्रायोजक

आठ करोड़ का करार  नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को मोबाइल गेमिंग मंच 'एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन' को आगामी टोक्यो ओलम्पिक और अगले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया। आईओए के अनुसार एमपीएल के साथ जुड़ाव डेढ़ साल का है जो अगले साल 31 दिसम्बर को समाप्त होगा। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त बयान में कहा, 'हमें आपको सूचित करके खुशी हो.......

विम्बलडन या टोक्यो ओलम्पिक में नहीं खेलेंगे नडाल

मैड्रिड। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि वह विम्बलडन या टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेंगे। नडाल ने गुरुवार को कहा कि अपने शरीर की ‘आवाज सुनने' के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।  इस महीने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले नडाल ने दो बार विम्बलडन खिताब जीता है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक भी जीता था। नडाल ने कहा, ‘लक्ष्य यह है कि मैं अ.......

पहलवान सागर धनखड़ केस में जूडो प्रशिक्षक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को एक जूडो प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया। इस घटना में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार आरोपी है जिसमें एक पहलवान की मौत हो गई थी तथा उसके दो साथी घायल हो गए थे।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जूडो प्रशिक्षक सुभाष को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सुशील कुमार और उसके साथियों ने सम्पत्ति विवाद में 4-5 मई की दरमियानी रात को पहलवान सागर धनखड़ तथा उ.......

एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचा भारत

दोहा। अफगानिस्तान के गोलकीपर ओवेस अजीजी के आत्मघाती गोल से मिली बढ़त को भारतीय टीम यहां फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 क्वालीफायर्स में मंगलवार को बरकरार रखने में विफल रही, लेकिन एक-एक के ड्रा नतीजे के साथ टीम एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।  दोनों टीमें विश्व कप 2022 की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थीं। एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए भारत को ड्रा, अफगानिस्तान को जीत .......

अब अफगान फतह की तैयारी

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी भारतीय फुटबाल टीम दोहा। भारतीय फुटबॉल टीम ने विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 क्वालीफायर्स में अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कतर से पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने जीत हासिल कर जोरदार वापसी की थी। इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री ने दो गोल दागे थे। अब टीम का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होना है। भारतीय टीम विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 क्वालीफायर्स में मंगलवार .......

पूर्व कप्तान भूटिया का पुतला दहन करने पर नौ गिरफ्तार

गंगटोक। राज्य में लागू लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना कर दक्षिण सिक्किम जिले के नामची में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया का पुतला फूंकने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।  दक्षिण सिक्किम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ठाकुर थापा ने कहा, “कल शाम हमने नामची से 9 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया क्योंकि मामला जमानती धाराओं में दर्ज था।” उ.......

तकनीक के बूते गोल्ड मेडल जीतने की तैयारी

संदीप पूनिया बेंगलूरु में बहा रहे पसीना बेंगलूरु। अंतरराष्ट्रीय पैदल चाल खिलाड़ी संदीप पूनिया इन दिनों बेंगलुरु में सुबह-शाम आठ से नौ घंटे पसीना बहा रहे हैं। 20 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 18 मिनट में तय करने का लक्ष्य लेकर चल रहे संदीप की प्रैक्टिस लाकडाउन में भी अनवरत जारी रही है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुरेती पिलानियां निवासी संदीप फिलहाल बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। वह जुलाई में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने .......

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

आईडब्ल्यूएफ ने की पुष्टि नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने भारत की अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी। भारोत्तोलन में 2017 विश्व चैंपियन चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंव जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर टोक्यो में अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गई। मणिपुर क.......

पहलवानों की तैयारियों को आगे आए बजरंग और विनेश

दीपक और रवि भी करेंगे रूस में तैयारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो में पदक के दावेदार बजरंग और विनेश फोगाट साथी पहलवानों की ओलम्पिक की तैयारियों के लिए आगे आए हैं। बजरंग इस वक्त रूस और विनेश हंगरी में तैयारियां कर रहे हैं। पहलवानों की तैयारियों की कहीं बात बनते नहीं देख कुश्ती संघ ने इन दोनों पहलवानों से कहा कि वे रूस में रवि दहिया, दीपक पूनिया तो हंगरी में अंशु मलिक की तैयारियों का रास्ता खोलें। बजरंग और विनेश की कोशिशों के ब.......

तैराकी में कायली मैककेन ने रचा इतिहास

महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा एडीलेड। ऑस्ट्रेलियाई तैराक कायली मैककेन ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।  19 साल की मैककेन ने ऑस्ट्रेलियन ओलंपिक ट्रायल्स के फाइनल में 57.45 सेकंड का समय निकाला। मैककेन से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की रेगन स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 2019 में 57.57 सेकंड का समय लिया था। .......